Ayushman Card For 70th Years Old People: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आज एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। किसी योजना में सब्सिडी दी जाती रही है, तो किसी योजना में कोई सामान दिया जा रहा है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। वहीं, अब 70 साल से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बन सकते हैं। इसलिए अगर आप इस केटेगरी में हैं या आपके घर में कोई ऐसा है जिसकी उम्र 70 साल से अधिक है, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...