फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: भूकंप आने से अगर टूट जाए घर, तो मिलेगी इंश्योरेंस की रकम? जानिए डिटेल्स

Thu, 09 Nov 2023 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Earthquake Home Insurance Coverage - फोटो : Istock
Home Insurance Coverage On Natural Calamities: दिल्ली एनसीआर और कई इलाकों में इन दिनों रह रहकर भूकंप के तेज झटके लोगों को महसूस हो रहे हैं। भूकंप आने पर घरों के जमींदोज होने का सबसे बड़ा खतरा रहता है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि कोई प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या सुनामी के आने से अगर घर को कोई क्षति पहुंचती है। ऐसे में क्या इंश्योरेंस का कवरेज मिलता है? इस सवाल के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इस खबर के माध्यम से आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। लोगों की आम धारणा है कि प्राकृतिक आपदा में अगर घर टूटता फूटता है। ऐसे में उसका बीमा कवरेज नहीं मिलता है, लेकिन यह पूरी तरह ठीक नहीं है। अब कई बीमा कंपनियां होम इंश्योरेंस में नेचुरल कैलेमिटी की सुविधा को भी जोड़ रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock
अगर आपके होम इंश्योरेंस प्लान में नेचुरल कैलेमिटी प्लान की सुविधा को जोड़ा गया है। इस स्थिति में किसी प्राकृतिक आपदा के कारण अगर घर को कोई क्षति पहुंचती है। ऐसे में इंश्योरेंस के अंतर्गत घर समेत उसके अंदर के सामानों के नुकसान की भरपाई भी मिलती है। 

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, होगी मोटी बचत
विज्ञापन

3 of 4
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock
यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिलती है, जिन्होंने होम इंश्योरेंस प्लान ले रखा है और उनके होम इंश्योरेंस में नेचुरल कैलेमिटी प्लान एड है। अगर आपने किसी प्रकार का होम इंश्योरेंस प्लान नहीं ले रखा है। ऐसे में आपको कोई बीमा कवरेज नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock
अगर आप होम इंश्योरेंस प्लान खरीद रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके इंश्योरेंस प्लान में नेचुरल कैलेमिटी प्लान की सुविधा शामिल हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें