फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान योजना में आवेदन करते समय चाहिए होंगे ये दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत

Wed, 08 Nov 2023 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : istock
Ayushman Card Documents List: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई लाभकारी और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- इस स्वास्थ्य योजना को ही ले लीजिए, जिसका नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आप करवा सकते हैं। पर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आवेदन के समय आपको कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, क्योंकि अगर एक भी दस्तावेज कम होता है तो आपको पंजीकरण में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं दस्तावेजों की लिस्ट क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : pixabay
अगर आप पात्र हैं, तो आप ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लोगों को सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपसे अधिकारी संबंधित अधिकारी दस्तावेज मांगेंगे
  • आपको वो दस्तावेज देने हैं
  • इसके बाद आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच होगी
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपके आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया जाता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : istock
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
  • जब आप जनसेवा केंद्र पर आवेदन के लिए जाते हैं, तो उस वक्त आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर आदि जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : istock
मिलता है ये लाभ
  • आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अस्पताल में बने आयुष्मान डेस्क पर जाना होता है, जिसके बाद आपको ये सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें