Holi Online Scam 2026: होली का त्योहार आते ही लोग अपने करीबियों को शुभ संदेश देने के लिए गूगल से मैसेज, वॉलपेपर और वीडियो डाउनलोड करते हैं। इसी दौरान साइबर अपराधी भी काफी अलर्ट रहते हैं। यहां हम आपको उसी बारे में जानकारी देंगे।
Latest Holi Wishes Online Scam: रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और अपनों को शुभकामनाएं भेजने का पर्व है। आजकल लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए आकर्षक Happy Holi मैसेज, ग्रीटिंग कार्ड, वीडियो और स्टेटस डाउनलोड कर अपने दोस्तों और परिवार को भेजते हैं। लेकिन त्योहार के मौके पर साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं।
कई फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक फ्री होली मैसेज या गिफ्ट के नाम पर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। जैसे ही कोई यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, उसकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या मोबाइल डेटा चोरी हो सकता है।
कई मामलों में फोन हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और फिशिंग अटैक की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली की शुभकामनाएं भेजते समय साइबर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि त्योहार की खुशी किसी बड़ी परेशानी में न बदल जाए। यहां हम आपको बताएंगे कि ये ठगी कैसे होती है?
विज्ञापन
2 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए?
- फोटो : Adobe Stock
1. फेक वेबसाइट के जरिए ठगी
त्योहारों के समय साइबर अपराधी “Free Happy Holi Wishes Download”, “Holi Gift Card Free”, “Holi Cashback Offer” जैसे आकर्षक नामों से फर्जी वेबसाइट तैयार करते हैं। ये साइट्स असली जैसी दिखती हैं, लेकिन इनका मकसद केवल आपकी निजी जानकारी हासिल करना होता है। आप जैसे ही इसमें लॉगइन करते हैं तो आपका डाटा अपराधियों के पास पहुंच जाता है, जिसके बाद उनका प्लान एक्टिवेट हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए?
- फोटो : FREEPIK
2. लिंक पर क्लिक करते ही मैलवेयर इंस्टॉल
अक्सर इस तरह की फेक लिंक्स पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में अपने-आप कोई संदिग्ध फाइल डाउनलोड हो जाती है। यह मैलवेयर या स्पाइवेयर हो सकता है, जो आपके फोन का डेटा, कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो और यहां तक कि बैंकिंग एप की जानकारी भी चुरा सकता है। कुछ मामलों में हैकर्स आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल तक कर लेते हैं।
4 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए?
- फोटो : FREEPIK
3. बैंक और कैशबैक के नाम पर फर्जी ऑफर
इसके साथ साथ साइबर ठग बैंक या डिजिटल वॉलेट कंपनी के नाम से मैसेज भेजते हैं कि “Holi Special Cashback” पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे कार्ड डिटेल, CVV, ओटीपी या नेट बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही आप यह जानकारी शेयर करते हैं, आपके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए?
- फोटो : FREEPIK
4. व्हाट्सएप और SMS फिशिंग
फिशिंग में ठग किसी भरोसेमंद व्यक्ति या संस्था के नाम से मैसेज भेजते हैं। उदाहरण के लिए “आपके नाम से होली गिफ्ट आया है, डिलीवरी चार्ज भरें” या “आपकी फोटो होली पोस्टर में है, यहां देखें।” लिंक पर क्लिक करते ही नकली लॉगिन पेज खुल जाता है, जहां आपसे पासवर्ड या ओटीपी मांगा जाता है।
कुछ एप्स “Holi Status Video Maker” या “Holi Photo Editor” के नाम से लॉन्च किए जाते हैं। इंस्टॉल करते समय ये एप कॉन्टैक्ट, कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज और स्टोरेज जैसी अनावश्यक परमिशन मांगते हैं। परमिशन मिलते ही ये एप बैकग्राउंड में डेटा चोरी कर सकते हैं या आपके फोन पर विज्ञापन और पॉप-अप के जरिए नुकसान पहुंचा सकते हैं।
त्योहार की खुशी में जल्दबाजी करने के बजाय सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है।