फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Bike Didi Scheme: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी दिल्ली सरकार की ये स्कीम, जानें इसके बारे में सबकुछ

Thu, 26 Feb 2026 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Details of E-Bike Didi Scheme: दिल्ली सरकार जल्द ही ई-बाइक दीदी स्कीम लॉन्च करने वाली है, जिसके अंतर्गत दिल्ली की महिलाएं आत्मनर्भर बनेंगी और हर महीने खूब पैसे कमाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : अमर उजाला
How to Apply for E-Bike Didi Scheme: दिल्ली सरकार जल्द ही ई-बाइक दीदी स्कीम लॉन्च करने की तैयारी में है। इस योजना के जरिए राजधानी की महिलाओं को रोजगार का नया अवसर मिलेगा और वे इलेक्ट्रिक बाइक चलाकर हर महीने अच्छी कमाई कर सकेंगी।

सरकार का कहना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। ये स्कीम क्या है और कैसे काम करेगी आइए आपको बताते हैं इस लेख में। 

 
विज्ञापन

2 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : Adobe stock
ई-बाइक दीदी स्कीम कैसे काम करेगी

इसका मॉडल निजी राइड-हेलिंग एप्स जैसे Ola और Rapido के समान होगा, जहां प्रशिक्षित महिला राइडर्स इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर चलाकर महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाएंगी। इसमें राइड ऑनलाइन बुक की जा सकेगी, डिजिटल पेमेंट का विकल्प रहेगा और उपयोगकर्ता अपने फोन से सुरक्षित सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : Adobe stock
सिस्टम में GPS ट्रैकिंग, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, निर्धारित किराया ढांचा और बीमा जैसे सुरक्षा व सुविधा उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा और सफल होने पर पूरे शहर में विस्तार से लागू किया जाएगा। 

 

4 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : Adobe stock
किसे मिलेगा इसका सीधा फायदा

इस योजना का सीधा लाभ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा, खासकर उन महिलाओं को जिनकी उम्र लगभग 18 से 35 वर्ष के बीच है और जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है। इन महिलाओं को प्रशिक्षित कर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चलाने का मौका मिलेगा, जिससे वे नियमित आय कमा सकेंगी। साथ ही महिला यात्रियों को भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। खास बात ये है कि इस स्कीम के अंर्तगत राइडर और यात्री दोनों महिलाएं रहेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : Adobe stock
क्या है इस स्कीम का मकसद

इस स्कीम का मकसद महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, महिला सुरक्षा को मजबूत करना और प्रदूषण कम करने की दिशा में भी योगदान देना है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से यह योजना दिल्ली में हरित और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के सरकारी प्रयासों को भी बल मिलेगा। यह पहल महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से आजीविका कमाने का अवसर प्रदान करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
e‑Bike दीदी स्कीम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें आवेदन ?

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन सरकार संभावित रूप से एक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू करेगी जहां दिल्ली की निवासी महिला आवेदक अपना नाम, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर पंजीकरण कर सकेंगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, प्रशिक्षण सत्र और वाहन उपयोग हेतु आवश्यक सब्सिडी व प्रोत्साहन जैसे प्रावधान लागू होंगे। समय-समय पर सरकारी पोर्टल पर अपडेट प्रकाशित किये जाएंगे जिससे महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें