Holi or Holika Dahan 2025 Bank Holiday List: होलिका दहन और रंगों वाली होली वाला दिन हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। जहां होलिका दहन वाले दिन लोग लकड़ियां लगाकर उसमें कच्चा सूत लपेटकर और पूजा अर्चना करके पूरे विधि-विधान से होलिका दहन करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसके अगले दिन लोग रंगों वाली होली खेलते हैं।
अपनों से गले मिलते हैं और क्या बड़े और क्या बच्चे हर कोई रंगों के पर्व को सेलिब्रेट करता है। इन सबके बीच अगर आप 13 और 14 मार्च को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आपके शहर के बैंक इन दोनों दिन खुले हैं या होलिका दहन और होली की वजह से बंद हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दोनों दिन बैंक खुले हैं या फिर बंद हैं...