आज के समय में ज्यादातर काम कंप्यूटर के जरिए ही हो जाते हैं, और गूगल की मदद से तो कई काम बेहद आसान हो जाते हैं। मतलब कुछ भी जानना हो तो लोग गूगल की मदद लेते हैं, क्योंकि यहां आप सेकेंडों में कुछ भी ढूंढकर जान सकते हैं। जहां एक तरफ गूगल मैप की वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर जाना आसान हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ गूगल ब्राउजर से आप कुछ भी आसानी से जान सकते हैं आदि। इसी तरह गूगल के कई अन्य टूल हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं, और इसमें से एक टूल है हिंदी से अंग्रेजी करने का यानी ट्रांसलेट करने का। दरअसल, कई कामों को लोगों को हिंदी से अंग्रेजी करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप इस टूल का इस्तेमाल बेहद आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में गूगल के इस टूल के बारे में जान सकते हैं...