फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank FD Rates: एक साल की एफडी कराने पर कौन सा बैंक दे रहा शानदार रिटर्न, यहां देखें लिस्ट

Tue, 06 Jun 2023 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
Bank FD Rates: देश में एक बड़ी आबादी अपने बचत के पैसों पर अच्छे रिटर्न की तलाश करती है। ऐसे में कई लोग अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पाने के लिए स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। गौरतलब बात है कि निवेश के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं। बात जब सुरक्षित निवेश विकल्पों की आती है। ऐसे में लोगों की सबसे पहली पसंद बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम होती है। फिक्स्ड डिपॉजिटल स्कीम में एक निश्चित अवधि के लिए पैसों का निवेश करना होता है, जिस पर निवेशक को तय मात्रा में रिटर्न मिलता रहता है। ऐसे में कई लोग लंबी अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना बेहतर समझते हैं। इनमें उनको अधिक रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एफडी स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक बैंक 211 दिनों से लेकर 1 साल की जमा अवधि पर आम नागरिकों को 5.88 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 6.40 प्रतिशत तय की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bank FD Rates - फोटो : istock

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक एक साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं एक साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.30 प्रतिशत है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को एक साल की एफडी पर 7.60 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

4 of 5
Bank FD Rates - फोटो : istock

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

यह बैंक एक साल से लेकर 15 महीने की कम अवधि वाली एफडी पर आम नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank FD Rates - फोटो : istock

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक एक साल से लेकर 389 दिनों की एफडी पर 6.70 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.20 प्रतिशत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें