सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी नंबर प्लेट को सही तरीके से लगाए रखना भी है। कई लोग ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के साथ तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। कोई नंबर पर काला टेप चिपका देता है तो कोई कीचड़ या पेंट लगाकर उसे छिपाने की कोशिश करता है। कुछ लोग बाइक पर हेलमेट या दूसरी चीजें इस तरह रखते हैं कि पीछे की नंबर प्लेट दिखाई ही न दे। यही नहीं, कुछ वाहन मालिक ऐसे केमिकल या रिफ्लेक्टिव टेप का भी इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कैमरे में नंबर प्लेट की तस्वीर साफ नहीं आती। लेकिन चालान से बचने की यह तरकीब उल्टी भारी पड़ सकती है। प्रशासन नंबर प्लेट के साथ जानबूझकर की गई छेड़छाड़ को गंभीर उल्लंघन मानता है। तो आइए जानते हैं कि नंबर प्लेट छिपाने से आप पर कौन सी कार्रवाई हो सकती है।