PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। इसी कड़ी में आज यानी 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी हो गई है। ऐसे में आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में अब तक 14वीं किस्त नहीं आई है, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किस्त न आने का कारण जान सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं...