फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर नहीं मिली है 14वीं किस्त तो ये हैं कारण, ऐसे करें चेक

Thu, 27 Jul 2023 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
14वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को आज यानी 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त मिली। इससे पहले 13वीं किस्त बीती 27 फरवरी को जारी हुई थी। इस बार भी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजे। योजना के अंतर्गत किस्त के रूप में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार भी 8.5 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए, लेकिन अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं और इनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आपको 14वीं किस्त न मिलने के पीछे क्या कारण हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
14वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock
पहले ऐसे चेक कर लें, किस्त के पैसे आए हैं या नहीं:-

स्टेप 1
  • जैसा कि आज 14वीं किस्त जारी हो गई है, ऐसे में अगर आपको ये चेक करना है कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं तो इसके लिए आपको पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
14वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और साथ में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भर दें
  • फिर आपको गेट डाटा वाले बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त के पैसे मिले हैं या फिर नहीं।

4 of 5
14वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock
इन कारणों से अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • अगर आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो इसके पीछे ई-केवाईसी का न करवाना एक कारण हो सकता है। अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो जाहिर है किस्त अटकनी थी, क्योंकि सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि योजना से जुड़े हर किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • किस्त न अटकने का दूसरा कारण भू-सत्यापन न करवाना हो सकता है। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ये करवाना अनिवार्य था। पर अगर किसी कारण आप इसे नहीं करवा पाए हैं, तो आप किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें