Health Insurance Claim Rejection: आज के दौर में हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) किसी भी परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है, जो बीमारी के समय आर्थिक तंगी से बचाता है। मगर कई बार अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद जब क्लेम रिजेक्ट (खारिज) हो जाता है, तो मरीज और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।
अमूमन लोग इसके लिए सीधे बीमा कंपनियों को दोष देते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे पॉलिसी लेते समय की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां और नियम होते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि किन आम वजहों से आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम फंस या रिजेक्ट हो सकता है।