Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने अक्सर ध्यान दिया होगा कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे या कोच के पीछे बड़े अक्षरों में पीले या सफेद रंग से 'X' का निशान बना होता है। इसके साथ ही नीचे एक छोटे बोर्ड पर 'LV' भी लिखा होता है।
एक आम इंसान के लिए यह भले ही रेलवे का कोई सामान्य कोड या डिजाइन हो सकता है, लेकिन रेलवे के परिचालन और सुरक्षा के लिहाज से इसका बहुत बड़ा और गहरा महत्व है। रेलवे नियमों के अनुसार, यह निशान किसी ट्रेन के सुरक्षित सफर की सबसे बड़ी गारंटी होता है, जिसे देखकर हर स्टेशन मास्टर और रेलवे कर्मचारी राहत महसूस करता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।