फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: जब भी खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Thu, 22 May 2025 07:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Insurance: अस्पताल के लंबे खर्चों से बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कैसे एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुन सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
Health Insurance Buying Tips In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कहां क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें किसी भी पल अपना शिकार बना सकती है। वायरल बुखार से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां हमारे आसपास मौजूद है।

ऐसे में अगर किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है तो इसमें काफी खर्चा होता है। इस खर्चे से बचने के लिए ही लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं ताकि अगर जरूरत पड़ी तो जेब से खर्चा न करना पड़े और हेल्थ इंश्योरेंस से इलाज हो जाए। ऐसे में अगर आप भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखते हुए कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं जो एक हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1
  • जब भी हेल्थ इंश्योरेंस लें तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आपको हेल्थ इंश्योरेंस वाले पैकेज में कौन-कौन सी बीमारियां कवर हैं और कौन सी बीमारियां कवर नहीं हैं। अगर आप ये जानकारी नहीं लेते हैं तो आपको क्लेम करते समय दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अगर आप अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो ये गलती न करें कि कैशलेस का ध्यान न रखें। दरअसल, कैशलेस का विकल्प चुनना सही रहता है क्योंकि इसमें अस्पताल में भर्ती होने के लिए कैश या पेमेंट करने की चिंता नहीं करनी होती है। ये सारी पेमेंट हेल्थ इंश्योरेंस से ही हो जाती है।

4 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • अगर आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस चुन रहे हैं तो एक ही कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के भरोसे न रहें। सभी कंपनियों के प्लान की तुलना करें और देखें कि कौन सी कंपनी कितने पैसे में क्या-क्या दे रही है। अगर आप ये चेक कर लेते हैं तो इससे आपको काफी मदद मिलती है और आप पैसे भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4 
  • एक गलती ये करने से बचें कि कम प्रीमियम के चक्कर में पड़ने से बचें। इसे आप ऐसे समझिए कि कई बार हम ये देखते हैं कि हमारा प्रीमियम कम है पर हम ये देखना भूल जाते है कि हमारे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की कुछ सीमाएं हैं। इनकी जानकारी लें और कम प्रीमियम को नहीं पॉलिसी में मिलने वाले फायदे को देखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें