फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Bank Rule: कल से इस बैंक के बदल जाएंगे नियम, जानें क्या बदलाव करने जा रहा है ये बैंक

Tue, 31 Mar 2026 09:35 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HDFC Bank New Rules April : एचडीएफसी बैंक ने अपने यूपीआई विड्रॉल के नियमों में बदलाव किया है। ATM से बिना कार्ड के क्यूआर की मदद से पैसे निकालने की प्रक्रिया को यूपीआई विड्राल कहा जाता है। आइए इस लेख में इसी के नए नियमों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
UPI ATM Withdrawal Charges HDFC: मार्च का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। इसके बाद नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होने वाला है। इस नए वित्तीय वर्ष में बैंकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर एचडीएफसी बैंक के करोड़ों ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से बैंक अपने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों को और सख्त करने जा रहा है। 

अब तक ग्राहक एटीएम से यूपीआई के जरिए कैश निकालने को एक अलग और अतिरिक्त सुविधा मानते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब यूपीआई विड्रॉल को भी आपकी 'फ्री मंथली ट्रांजैक्शन लिमिट' का हिस्सा बना दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आप चाहे कार्ड से पैसे निकालें या क्यूआर कोड स्कैन करके, दोनों ही ट्रांजैक्शन एक ही कोटे में गिने जाएंगे। 

बैंक का यह कदम डिजिटल और फिजिकल कैश ट्रांजैक्शन के बीच के अंतर को खत्म करने की दिशा में है, जिससे उन ग्राहकों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो छोटे-छोटे अंतराल पर बार-बार एटीएम से नकद निकासी करते हैं। अगर आप समय रहते इन नियमों को नहीं समझते हैं, तो महीने के अंत में आपको भारी 'ट्रांजैक्शन चार्ज' चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई ट्रांजैक्शन अब फ्री लिमिट का हिस्सा
  • 1 अप्रैल से एटीएम से यूपीआई के जरिए कैश निकालना अब आपकी निर्धारित मंथली फ्री लिमिट में गिना जाएगा।
  • पहले यूपीआई विड्रॉल को अक्सर कार्ड ट्रांजैक्शन से अलग माना जाता था, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त निकासी का लाभ मिल जाता था।
  • अब अगर आप महीने में 3 बार कार्ड से और 2 बार यूपीआई से पैसे निकालते हैं, तो आपकी 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त मान ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- ATM Security: बिना ATM कार्ड के भी मशीन से निकाल सकते हैं पैसे, जान लें कितना सुरक्षित है ये कार्डलेस तकनीक
 
विज्ञापन

3 of 5
बिना एटीएम के पैसे निकालने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा भारी जुर्माना
  • एक बार निर्धारित फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त हो जाने के बाद, हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर बैंक आपसे शुल्क वसूलेगा।
  • बैंक के नियमों के अनुसार, एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन (चाहे कैश हो या यूपीआई) पर आपको ₹21 से ₹23 तक का चार्ज देना होगा।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
 

4 of 5
बैंक लोन - फोटो : Freepik
मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम
  • सामान्यतौर पर बैंक अपने स्वयं के एटीएम से महीने में 5 बार फ्री कैश निकासी की सुविधा देता है।
  • अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई) में सिर्फ 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं।
  • वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन की है। यूपीआई विड्रॉल को इसमें शामिल करने से अब यह लिमिट बहुत जल्दी खत्म हो सकती है, इसलिए ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
जेब पर सीधा असर और बचाव के तरीके
  • यूपीआई विड्रॉल को फ्री लिमिट में जोड़ने से ग्राहकों की मासिक सीमा जल्दी खत्म होगी, जिससे अतिरिक्त चार्ज लगने की संभावना बढ़ गई है।
  • इस खर्च से बचने के लिए कोशिश करें कि एक बार में ही जरूरत भर का कैश निकालें, ताकि बार-बार ट्रांजैक्शन न करना पड़े।
  • डिजिटल पेमेंट (बिना कैश निकाले सीधे यूपीआई से भुगतान) का अधिक उपयोग करें।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें