Today Bank Closed Or Open: अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, क्रेडिट कार्ड बनवाना है या लोन लेने जैसे कई अन्य काम करने हैं तो आपके ये काम एक क्लिक में ऑनलाइन हो जाते हैं। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं होती है।
पर कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी हो जाता है। जैसे, कई बार बैंक बिना केवाईसी के बंद हो जाता है, बैंक खाता डोरमेंट में चला जाता है, डीडी बनवाने के लिए आदि। ऐसे में अगर आप आज मार्च महीने के आखिरी दिन किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। चलिए जानते हैं बैंकों की छुट्टी के बारे में...