Lado Lakshmi Yojana 2025: हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 25 सितंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के बाद इसका एलान किया है। आपको बता दें कि पिछले बजट में सरकार ने इस योजना को लेकर 5 हजार करोड़ रुपए के बजट को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बारे में बताया है कि 25 सितंबर से वे महिलाएं जिनकी उम्र 23 या उससे अधिक हैं फिर चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित सभी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं वे महिलाएं जो पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।