Full Face vs Half Face Helmet: सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट को सबसे महत्वपूर्ण कवच माना जाता है। देखा जाए तो बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के हेलमेट मिलते हैं, जिसमें हाफ फेस और फुल फेस हेलमेट होता। कानूनन और तकनीकी रूप से फुल फेस हेलमेट को ही सबसे सुरक्षित माना गया है।
अक्सर लोग स्टाइल, आराम या गर्मी से बचने के लिए हाफ हेलमेट चुन लेते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से दोनों में जमीन-आसमान का अंतर होता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों के पीछे का विज्ञान क्या है और आपके सफर के लिए कौन सा हेलमेट सुरक्षा कवच के लिहाज से अच्छा रहेगा।