फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पिता-पुत्र को एक साथ मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? यहां जानें कब आएगी 23वीं किस्त

Sat, 16 May 2026 08:44 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Father And Son Eligibility: कई बार लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि एक परिवार में पिता-पुत्र को एक साथ पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan 23rd Installment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर देश के करोड़ों किसानों के मन में कई सवाल रहते हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या एक ही परिवार में पिता और पुत्र दोनों को एक साथ इस योजना का लाभ मिल सकता है। सरकारी नियमों के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रति परिवार केवल एक ही पात्र किसान को दिया जाता है।

चूंकि योजना के तहत 'परिवार' की परिभाषा में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे शामिल हैं, इसलिए अगर पिता और पुत्र के नाम अलग-अलग जमीन (खतौनी) दर्ज है, तो वे कुछ विशेष स्थितियों में अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पिता-पुत्र के लिए पात्रता के कड़े नियम
  • अगर पिता और पुत्र के नाम सरकारी राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) में अलग-अलग कृषि भूमि दर्ज है, और दोनों का अपना अलग परिवार है और बेटा पीएम किसान के अन्य शर्तों को पूरा कर रहा है तो दोनों ही इस लाभ के हकदार हो सकते हैं।
  • पुत्र नाबालिग है, तो वह किसी भी स्थिति में अलग से आवेदन नहीं कर सकता, क्योंकि वह माता-पिता के परिवार का ही हिस्सा माना जाएगा।
  • अगर जमीन सिर्फ पिता के नाम पर है और पुत्र सिर्फ खेती में हाथ बंटाता है, तो पुत्र को अलग से ₹2000 की किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
23वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
  • योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
  • पैसे ट्रांसफर होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें।
  • नियम के मुताबिक, हर चार महीने में ₹2000 की किस्त दी जाती है, इस लिहाज से 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार ने इसी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
किन गलतियों से रुक सकती है आपकी किस्त?
  • अगर आपने अपने पीएम किसान खाते की मोबाइल या बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपकी आने वाली किस्त अटक जाएगी।
  • आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना या डीबीटी (DBT) विकल्प चालू न होने पर पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है।
  • आवेदन में दर्ज जमीन का सरकारी रिकॉर्ड से मिलान (लैंड सीडिंग) होना जरूरी है, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
फर्जीवाड़े से बचने और सुधार के उपाय
  • अगर जमीन संयुक्त है, तो शेयर के हिसाब से सिर्फ मुख्य खाताधारक या तय हिस्सेदार ही आवेदन का पात्र होगा।
  • किसी भी तकनीकी समस्या या स्टेटस में गड़बड़ी दिखने पर पीएम किसान के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क करें।
  • अगर कोई गलत दस्तावेज देकर या एक ही घर में नियमों के खिलाफ जाकर लाभ लेता है, तो सरकार उससे पैसे वापस वसूल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें