फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: इसी जनवरी महीने में चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें कितना होगा किराया

Fri, 02 Jan 2026 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसी महीने देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है। इस ट्रेन को किस रूट पर चलाया जाएगा और इसका किराया कितना होगा? आइए जानते हैं -
विज्ञापन
1 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
नए साल की शुरुआत में भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। जनवरी महीने में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को चलाए जाने की शुरुआत हो सकती है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन को स्वदेशी तकनीक की मदद से बनाया गया है। वहीं इसका सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है। वहीं नए साल के पहले दिन पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को किस रूट पर चलाया जाएगा इसका एलान कर दिया गया है।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलाया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस रूट पर चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कितना रहेगा?
विज्ञापन

2 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

कितना होगा किराया

  • आधिकारिक जानकारी की मानें तो गुवाहाटी से कोलकाता तक चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये होगा।
  • वहीं सेकेंड एसी का किराया 3 हजार रुपये रखा गया है।
  • इसके अलावा फर्स्ट एसी का किराया 3600 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

कब चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी जनवरी महीने में इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।
  • कहा जा रहा है कि 17 या 18 जनवरी को इस ट्रेन का उद्घाटन किया जा सकता है।
  • रेल मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 6 महीने में 8 और साल के आखिरी तक 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

4 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

इस ट्रेन में क्या क्या होगा खास? 

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इनमें 11 थर्ड एसी के कोच, 4 सेकेंड एसी के कोच और 1 फर्स्ट एसी का कोच लगा होगा।
  • इस ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं।
  • इस ट्रेन को 180 किलोमीटर की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इस ट्रेन में आरामदायक बर्थ को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
  • कोचों के बीच आने जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल लगाए गए हैं।
  • इस ट्रेन का सस्पेंशन काफी अच्छा है।
  • साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
  • इन सब के अलावा लोको पायलट के लिए आधुनिक और एडवांस केबिन दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें