How To Protect Hand From Cold Water: आज-कल सर्दी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। वैसे तो इस मौसम में कई दिक्कतें सामने आती हैं लेकिन सर्दियों में बर्तन धोना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ठंडे पानी के कारण हाथ अकड़ने लगते हैं और छोटे-छोटे काम भी कठिन महसूस होने लगते हैं। ये दिक्कत उनलोगों को खूब परेशान करती है, जो रोजाना घर का काम संभालते हैं।
वैसे तो आप चाहें तो पानी के नल में गीजर लगवा सकते हैं, लेकिन ये हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप बर्तन धोने के इस काम को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं। ये उपाय आपके हाथों को ठंड से बचाते हैं और स्किन को भी नुकसान नहीं पहुंचने देते। इन टिप्स को अपनाकर आप बर्तन धोते समय हाथों के जमने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और सर्दियों में घर का काम आराम से कर सकते हैं।