फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अब आपको दवा का पूरा पत्ता खरीदने से मिल सकती है छूट, जानें कैसे आपकी जेब पर पड़ेगा कम बोझ

Thu, 25 May 2023 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : istock
जब भी आप बीमार होते हैं तो आपको डॉक्टर कुछ दवा देता है या फिर वो आपको दवा लिखकर देता है, और फिर आप उस दवा को केमिस्ट की दुकान से खरीदते हैं। पर यहां आपने कभी न कभी ये बात नोटिस की होगी कि किसी दवा का आपको पूरा पत्ता लेना पड़ता होगा? दरअसल, कई दवाएं ऐसी होती हैं जिनको केमिस्ट ये कहकर ग्राहक को पूरा पत्ता लेने के लिए कहता है कि ये एक दवा नहीं मिल सकती। यही नहीं, केमिस्ट और भी कई कारण देते हैं, जैसे- कटी दवा कोई और नहीं लेगा, कटी दवा में एक्सपायरी की तारीख नहीं होगी तो भी कोई नहीं खरीदेगा आदि। पर अब ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि इसको लेकर सरकार ने कमर कस ली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सरकार ऐसा क्या कदम उठा रही है जिससे लोगों को दवा का पूरा पत्ता नहीं खरीदना पड़ेगा। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : istock
क्या है मामला?
  • दरअसल, दुकानदार लोगों को कई दवाओं का पूरा पत्ता खरीदने के लिए कहते हैं। चाहे ग्राहक को जरूरत एक-दो दवा की क्यों न हो, लेकिन उन्हें पूरा पत्ता खरीदना पड़ता है। इसको लेकर मंत्रालय को कई शिकायतें मिली, जिसके बाद अब इसे संज्ञान में लिया गया है और इन सुझावों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : istock
रखा गया है ये प्रस्ताव
  • वहीं, मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें जानकारी दी गई कि एक प्रस्ताव रखा गया है कि अब गैर-जरूरी दवा खरीदने पर रोक लगेगी। इसके अलावा अब हर टेबलेट पर दवा बनने की तारीख, एक्सपायरी जैसी बाकी जरूरी जानकारियां होंगी। मौजूदा समय में ये जानकारी पूरे पत्ते पर होती है। इस व्यवस्था को लागू करने पर हो सकता है कि लागत पर थोड़ा असर पड़े, लेकिन इससे सुविधा मिलेगी।

4 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : istock
दिए गए हैं ये सुझाव
  • सरकार की तरफ से इंडस्ट्री को Perforated पैकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जिससे जरूरत बराबर दवा की बिक्री आसान होगी
विज्ञापन

5 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : iStock
  • सलाह दी गई है कि कंपनियां दवा के पत्ते के हर हिस्से पर क्यूआर कोड लगाए, जिससे हर टेबलेट की पूरी जानकारी मिल सके
  • इसको लेकर जल्दी ही दवा बनाने वाली कंपनियों, स्वास्थ्य मंत्रालय, डीसीजीआई आदि के साथ चर्चा संभव बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है। - फोटो : PTI
लोगों को क्या होगा फायदा?
  • बात इस फैसले से होने वाले फायदे की करें, तो इसमें अब लोग अपनी जरूरत के हिसाब से टेबलेट ले सकेंगे। पहले की तरह उनको पूरा पत्ता खरीदने पर दुकानदार मजबूर नहीं कर पाएंगे। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। साथ ही दवा की बर्बादी पर भी रोक लग पाएगी, क्योंकि जब बिना जरूरत के दवा का पूरा पत्ता लेना पड़ता है तो बाकी दवा खराब ही जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें