फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: बुकिंग के कितने दिन बाद अब आपको मिलेगा एलपीजी गैस सिलिंडर? सरकार ने खुद सामने आकर कही ये बात

Tue, 31 Mar 2026 04:15 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Govt Official Confirms Slight Delay In LPG Cylinder Delivery: भारत सरकार ने कंफर्म किया है कि पहले 2-3 दिनों में होने वाली एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी अब थोड़ी देरी से 4-5 दिनों में हो रही है। पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की कोई कमी है।
विज्ञापन
1 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Delivery Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर साफ देखा जा रहा है। कई देशों में तो हालात काफी खराब हो चले हैं, लेकिन भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी न हो इसके लिए भरसक प्रयास कर रही है।

वहीं, गैस की बुकिंग को लेकर सरकार ने नियम बदले हैं अब खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैस की डिलीवरी पर हल्का असर जरूर पड़ा है और ये हम नहीं ब्लकि, खुद सरकार ने माना है। चलिए जानते हैं अब कितने दिनों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है...
विज्ञापन

2 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe stock
क्या दिया सरकार ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी को लेकर जवाब?
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने फिर से ये साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर माना कि एलपीजी गैस डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है
विज्ञापन

3 of 5
सुजाता शर्मा - फोटो : amarujala.com
  • सुजाता शर्मा ने कहा कि 'सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं।' 
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी'

4 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock
...तो क्या देरी से मिलेगा सिलिंडर?
  • इस बात को साफ कर लें कि सरकार के मुताबिक, गैस बुकिंग करने में कोई समस्या नहीं है और न ही देश में एलपीजी गैस की कमी है। इसलिए आप 25 दिनों के बाद शहरी क्षेत्रों में  और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद गैस बुक कर सकते हैं
  • वहीं, सरकार की तरफ से बताया गया है कि पहले के मुकाबले अब सिलिंडर की डिलीवरी थोड़ी देरी से हो रही है जिसमें 4-5 दिन लग सकते हैं। इसलिए हो सकता है कि आपको सिलिंडर इतने दिनों के भीतर ही मिल जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock
ओटीपी है जरूरी
  • एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए अब ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है
  • गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय आपको डिलीवरी बॉय को ओटीपी बताना होता है
  • ध्यान रहे कि डिलीवरी बॉय को ही ओटीपी दें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें