PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23 Kist: जो भी जरूरतमंद लोग हैं, उनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चला रही है। इन योजनाओं से जुड़कर लोग अलग-अलग तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा जाता है और उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 23वीं किस्त किस महीने में जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...