कई लोग कमाई करने के साथ साथ अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए कोई प्लानिंग नहीं करते हैं। इस कारण रिटायरमेंट के बाद के जीवन में उन्हें कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। पैसों की कमी होने के कारण उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद का जीवन अच्छे तरह से जीना चाहते हैं, तो आपको उसको लेकर पहले से प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलेगी। आज हम आपको जिन स्कीम्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह देश में काफी लोकप्रिय हैं। इनमें कई लोग अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं -