PM Ujjwala Yojana: देश में आज भी करोड़ों महिलाएं ऐसी हैं, जो रसोई गैस सिलेंडर न होने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुआं होता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ग्रामीण महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठा रही हैं। अगर आप भी भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर का लाभ उठाना चाहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।