फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Alert: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, एप डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Wed, 21 Sep 2022 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Government Alert For Smartphone Users - फोटो : Istock
Government Alert For Smartphone Users: देश में करोड़ों लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करते-करते गुजार देते हैं। इसी कड़ी में सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक चेतावनी को जारी किया है। बीते सालों में साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इसी को देखते हुए सरकार ने बेस्ट प्रैक्टिसेज पर एक एडवाइजरी को जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये एडवाइजरी जारी की है। इसमें उसने बताया है कि यूजर्स को स्मार्टफोन पर एप को डाउनलोड करते समय क्या करना चाहिए? और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Government Alert For Smartphone Users - फोटो : Istock
गाइडलाइन में स्मार्टफोन यूजर्स को बताया गया है कि एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर एप का ही उपयोग करें। ऐसा करने पर स्पाईवेयर या वायरस युक्त एप के स्मार्टफोन में आने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Government Alert For Smartphone Users - फोटो : Istock
एप्लीकेशन को डाउनलोड करते समय उस एप के विवरण, यूजर्स के रिव्यू, डाउनलोड की संख्या आदि जानकारियों पर विशेष ध्यान दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि अपने स्मार्टफोन में किसी भी तरह के गैर-अधिकृत वेबसाइट को ब्राउज न करें। 

4 of 5
Government Alert For Smartphone Users - फोटो : istock
इसके अलावा स्मार्टफोन पर आए किसी भी अवांछित एसएमएस या ईमेल पर भेजी गई लिंक्स पर क्लिक न करें। आपको उन्हीं यूआरएल पर क्लिक करना चाहिए जो वेबसाइट डोमेन को स्पष्ट रूप से दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Government Alert For Smartphone Users - फोटो : istock
आपको अपने स्मार्टफोन को समय समय पर अपडेट करते रहने चाहिए। ऐसा करने पर आपके मोबाइल में सिक्योरिटी से जुड़े नए पैचेस आ जाते हैं। इससे स्मार्टफोन को एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी मिलती है। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय सेफ ब्राउजिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें