फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chrome ब्राउजर पर कर लें ये एक सेटिंग, Google की जगह पर दिखने लगेगा आपका नाम!

Thu, 12 Mar 2026 07:15 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Google Tips In Hindi: क्या आप चाहते हैं कि आपके क्रोम ब्राउजर पर जो सर्च वाली जगह पर गूगल का नाम है, वहां आपका नाम आ जाए? या जो आप लिखना चाहे वो आ जाए? तो जान लें कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Amar Ujala
Google Tips And Trick In Hindi: पहले लोग आपसे में चीजों को पूछ लेते थे। जैसे, अगर उन्हें कहीं जाना है वहां का रास्ता, किसी चीज के बारे में आदि। पर अब बच्चे से लेकर बड़े लोग तक लगभग हर कोई गूगल पर चीजों सर्च कर लेता है। गूगल आपको आपके द्वारा सर्च की गई चीजों के कई रिजल्ट लाकर स्क्रीन पर दे देता है।

इस दौरान आपने एक चीज देखी होगी कि जब भी आप क्रोम ब्राउजर पर कुछ सर्च करने जाते हैं, तो आपको सर्च के ठीक ऊपर गूगल लिखा हुआ मिलता है। पर क्या आप जानते हैं कि आप इस गूगल के नाम की जगह पर अपना नाम लिख सकते हैं? लेकिन ऐसा हो सकता है। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे गूगल की जगह पर लिखें अपना नाम?

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले क्रोम ब्राउजर ओपन करना है
  • आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में इस ब्राउजर को ओपन कर सकते हैं
  • इसके बाद आपको Chrome Web Store में जाना है
विज्ञापन

3 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको My Doodle नाम का एक्सटेंशन देखना है
  • फिर इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल कर लें
  • अब ये एक्सटेंशन आपके क्रोम ब्राउजर से जुड़ जाएगा और ब्राउजर में एक्सटेंशन वाले सेक्शन में दिखने लगेगा

4 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको इस एक्सटेंशन पर क्लिक करना है, जहां पर एक बॉक्स होगा
  • इसमें आपको Enter Something जैसा विकल्प मिलेगा
  • फिर आप यहां पर अपना नाम या जो नाम चाहे वो लिख सकते हैं
विज्ञापन

5 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब नीचे दिए गए प्रीव्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर क्लिक करते ही गूगल के होमपेज पर गूगल की जगह पर आपको वही नाम दिखने लगेगा, जो आपने लिखा है
  • ऐसे में आप कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन गूगल के होमपेज पर अपना नाम लिख सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गूगल ब्राउजर पर अपना नाम कैसे लिखें? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों को जरूर जान लें:-
  • नाम का बदलाव सिर्फ आपके ब्राउजर में होगा न कि गूगल के आधिकारिक पेज या वेबसाइट पर
  • आप इस ट्रिक का इस्तेमाल सिर्फ अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में ही कर सकते हैं। मोबाइल में ये काम नहीं करेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें