Do Not Share These Information With AI: अगर आप नहीं चाहते कि आपका खाता खाली हो जाए, तो कभी एआई को कुछ जानकारी देने से बचें। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Adobe stock
AI Safety Tips: आज के डिजिटल दौर में एआई टूल्स और ऑनलाइन चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ये सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि किसी भी हालत में अपनी संवेदनशील जानकारी इन प्लेटफॉर्म्स को साझा नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपनी पर्सनल जानकारी एआई टूल्स पर देते हैं तो साइबर अपराधी इसका फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे डेटा का गलत इस्तेमाल होने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, पहचान चोरी हो सकती है और आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसलिए हर उपयोगकर्ता को सतर्क रहना और केवल भरोसेमंद, आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही निजी जानकारी साझा करना जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि एआई को भूल से भी क्या जानकारियां नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Adobe Stock
1. बैंकिंग और वित्तीय जानकारी
बैंकिंग संबंधी जानकारी में आपके बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड का विवरण, यूपीआई पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड और ओटीपी शामिल हैं। यह जानकारी एआई टूल्स को देने पर सबसे बड़ा खतरा होता है। अपराधी इन प्लेटफॉर्म्स के डेटा ट्रैफिक को ट्रैक कर सीधे आपके बैंक खाते से पैसा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Freepik
2. पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल्स
ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए यूज़रनेम, पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल्स सबसे संवेदनशील जानकारी होती है। यह न केवल बैंक अकाउंट, बल्कि ईमेल, सोशल मीडिया, गेमिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। अगर यह जानकारी एआई टूल्स या चैटबॉट्स को दे दी जाती है, तो अपराधी इसे हैकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पासवर्ड लीक होने पर अकाउंट को तुरंत नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है और आपकी निजी बातचीत, फोटो और डेटा चोरी हो सकता है।
4 of 6
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Amar Ujala
3. व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी
व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी में पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि, घर का पता और मोबाइल नंबर शामिल हैं। यह जानकारी लीक होने पर अपराधी आपकी पहचान चोरी कर सकते हैं, फर्जी अकाउंट बना सकते हैं और बैंकिंग फ्रॉड कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Adobe Stock
4. संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, राशन कार्ड या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज़ जैसी चीज़ें भी संवेदनशील मानी जाती हैं। यदि इन्हें एआई टूल्स में डाल दिया जाए तो आपके पहचान और कानूनी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। अपराधी इन दस्तावेज़ों की नकल करके किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी काम में आपकी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे दस्तावेज़ हमेशा सुरक्षित जगह पर रखें और केवल भरोसेमंद संस्थाओं को ही दें।
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी
- फोटो : Freepik
5. निजी और वित्तीय बातचीत
व्यक्तिगत या वित्तीय बातचीत में बीमा पॉलिसी, ऋण जानकारी, निवेश विवरण और अन्य संवेदनशील वित्तीय डेटा शामिल हैं। एआई टूल्स या चैटबॉट्स में यह जानकारी देने पर डेटा लीक होने का खतरा रहता है। अपराधी इसका उपयोग आपके वित्तीय लेन-देन को ट्रैक करने, निवेश का गलत इस्तेमाल करने या धोखाधड़ी करने में कर सकते हैं।