फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Search Tips: गूगल सर्च इंजन का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, लग सकती है लाखों रुपये की चपत

Wed, 12 Apr 2023 03:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Google Safe Search Tips - फोटो : Istock
Google Safe Search Tips: आज के समय हम सभी लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोग गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल चीजों की सर्फिंग करने के लिए कर रहे हैं। अगर आप भी इंटरनेट पर चीजों को ढूंढने के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।

गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करने पर की गई आपकी जरा सी गलती एक बडे़ नुकसान की वजह बन सकती है। आज के इस इंटरनेट युग में जालसाज फ्रॉड करने के लिए कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है। आपको गूगल पर कुछ चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Google Safe Search Tips - फोटो : istock
अक्सर देखने को मिलता है कि किसी दुकान, ट्रैवल एजेंसी या शॉप का नंबर ढूंढने के लिए लोग गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई बार लोग बैंक के कस्टमर केयर का नंबर भी गूगल पर सर्च करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Google Safe Search Tips - फोटो : istock
आपको गूगल पर इन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें फ्रॉड वेबसाइट या किसी प्लेटफॉर्म पर गलत नंबर साझा करके लोगों के साथ फ्रॉड किया गया है। 

4 of 5
Google Safe Search Tips - फोटो : istock
ऐसे में अगर आप भी गूगल पर इन चीजों को सर्च कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आपको गूगल पर चीजों को सर्च करते समय किसी वेबसाइट पर विजिट करने से पहले यह पता होना चाहिए कि कौन सी वेबसाइट असली है और कौन सी नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Google Safe Search Tips - फोटो : istock
अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन-सी वेबसाइट असली और कौन सी नकली, तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इन दिनों कई फर्जी वेबसाइट सक्रिय हैं, जो फ्रॉड करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।  

जानना जरूरी: कहीं गलत वेबसाइट पर विजिट करके लुटा न दें अपनी जिंदगीभर की कमाई, ऐसे करें नकली वेबसाइट की पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें