Google Flights: हम में से अधिकतर लोग फ्लाइट में सफर करते हैं। हवाई सफर करने वाले यात्री अक्सर देखते हैं कि फ्लाइट का किराया विभिन्न कारणों के चलते कम या ज्यादा होता रहता है। ऐसे में कई यात्री फ्लाइट टिकट को बुक करने से पहले उसका किराया कम होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में जो लोग सस्ती फ्लाइट बुक करना चाहते हैं। उनके लिए गूगल फ्लाइट इस हफ्ते एक नया फीचर रोल आउट करने जा रहा है, जिसकी मदद से यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि फ्लाइट टिकट को बुक करने के लिए कौन सा समय उपयुक्त है? इसके अलावा कंपनी गूगल फ्लाइट में हिस्टोरिकल ट्रेंड और डाटा को जोड़ रही है, जिसकी मदद से यात्रियों को इस बारे में पता चल सकेगा कि उनके द्वारा चुनी गई तारीख और डेस्टिनेशन के लिए टिकट की कीमत कब सबसे ज्यादा सस्ती रहेगी। गूगल फ्लाइट का यह फीचर यात्रियों को इस बारे में भी बताएगा कब उनके लिए फ्लाइट टिकट को बुक करना उपयुक्त होगा?