चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे नए एआई चैटबॉट आने के बाद दुनिया अब नए युग में प्रवेश कर रही है। आने वाले समय को इस तरह की तकनीकें नए सिरे से परिभाषित करेंगी, जिसका सीधा असर हमारे जीवन से लेकर काम काज करने के तरीकों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे एआई चैटबॉट सुंदर कविताएं लिखने से लेकर किसी भी सवाल का लगभग सटीक जवाब दे रहे हैं। वहीं अभी भी इन तकनीकों में कई तरह की खामियां हैं, जिन पर इनसे जुड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। मिस इंफोर्मेशन या कहें गलत सूचनाओं को देना इसमें शामिल है। हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया कि गूगल बार्ड में फैक्ट चेक और सेफ्टी फिल्टर की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल बार्ड में फैक्ट चेकिंग के लिए गूगल इट बटन को जोड़ा गया है।