Hajj Yatra 2023: हर साल बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म से जुड़े लोग मक्का मदीना में हज यात्रा करने के लिए जाते हैं। मान्यता है कि इस्लाम धर्म से जुड़ा कोई व्यक्ति अगर हज यात्रा नहीं करता, तो वह अधूरा सा रह जाता है। गौरतलब बात कि हर कोई हज यात्रा नहीं कर सकता। शारीरिक रूप से जो लोग सक्षम हैं। वही हज यात्रा कर पाते हैं। इस साल हज यात्रा 26 जून से शुरू हो रही है, जो कि 1 जुलाई तक चलेगी। अगर आप भी इस साल हज यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए एक जरूरी खबर है। अब हज की यात्रा करने के लिए यात्रियों को पैसे एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय हज कमेटी कैशलेस सुविधा के अंतर्गत यात्रियों को फॉरेक्स कार्ड उपलब्ध कराएगा। ऐसे में हज करने वाले यात्री फॉरेक्स कार्ड की मदद से सऊदी में रियाल निकाल सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -