फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Alert: अगर आपने भी की गूगल पर ये छोटी सी गलतियां, तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Wed, 18 Jan 2023 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
Google Alert: आपको अगर कुछ जानना है या फिर किसी चीज के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्रित करनी है आदि, तो आज के समय में लोग गूगल का सहारा लेते हैं। दरअसल, गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है जिससे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, कंप्यूटर आदि की मदद से लगभग हर एक चीज को खोज सकते हैं। ये प्रक्रिया बेहद आसान भी है, तभी तो बड़े लोगों से लेकर बच्चे तक ये काम आसानी से कर पाते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि गूगल पर सर्च करने के लिए भी कुछ नियम है? शायद नहीं, और अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि गूगल पर क्या करने से जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
गूगल पर कभी सर्च न करें ये चीजें:-

पहली
  • आपको ध्यान रखना है कि कभी भी गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च न करें। आप अगर ऐसा करते हैं, तो आप पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर आ जाती है। इससे आपसे पूछताछ की जा सकती है और संदिग्ध पाए जाने पर आपको जेल तक भेजा जा सकता है। इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन

3 of 5
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock
दूसरी
  • अगर आप एक गूगल यूजर्स हैं, तो कभी गलती से भी किसी लड़की या किसी अन्य व्यक्ति की प्राइवेट फोटो या फिर वीडियो शेयर करें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है क्योंकि भारत में ये गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

4 of 5
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी
  • गूगल पर पाइरेटेड फिल्म को कभी न खोजें, क्योंकि ऐसा करना आपको जेल तक भेज सकता है। अगर आप नई फिल्मों को पाइरेट करने का काम करते हैं या फिर पाइरेटेड फिल्मों को गूगल पर खोजते हैं, तो जान लीजिए कि ये अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें दोषी पाए जाने पर 3 साल की जेल और साथ ही 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
चौथी
  • गूगल पर कभी भी चाइल्ड पोर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च न करें। भारत में पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पोर्न देखना, बनाना या अपने पास रखना भी कानूनन अपराध है। यहां पकड़े जाने पर 5 से 7 साल तक की जेल हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें