फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Thu, 24 Feb 2022 11:08 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
आज सोने और चांदी की कीमतों में एक रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 935 रुपये की तेजी आई है। बाजार में उसकी कीमत 51,314 रुपये है। ऐसे में आज सोने की कीमत में 1.86 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में भी 1106 रुपये की तेजी आई है। आज एक किलो चांदी की कीमत 65,691 रुपये है। आज चांदी की कीमत में 1.71 प्रतिशत का उछाल आया है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इसके अलावा दुनिया भर में सोने और चांदी का इस्तेमाल आभूषणों के तौर पर भी किया जाता है। सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
सोने को खरीदते वक्त आपको उस पर बने हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। हॉलमार्क निशान के जरिए आप सोने की गुणवत्ता के बारे में पता लगा सकते हैं। ये निशान सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

4 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
देश भर के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? उस बारे में आप मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें