फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें क्या हैं आज की कीमतें

Fri, 04 Mar 2022 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज की सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
हमारे देश में लोग निवेश करने के लिए कई तरीकों को अपनाते हैं। जहां कई लोग बैंक में पैसा रखकर, शेयर खरीदकर, स्टॉक मार्किट में लगाकर पैसा निवेश करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोग गोल्ड में भी निवेश करते हैं। हमारे देश में सोने-चांदी में निवेश करने के अलावा इनका इस्तेमाल बड़े स्तर पर आभूषणों के लिए भी किया जाता है। वहीं, जिस घर में शादी हो, तो वहां तो काफी ज्यादा आभूषणों की जरूरत पड़ती है। सोने और चांदी के दामों में हर दिन उछाल या फिर दामों में कमी भी देखी जाती है, क्योंकि इनका हर दिन का अपना अलग भाव होता है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको आज 04 मार्च 2022 का सोने और चांदी का भाव जान लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में सोने-चांदी की आज की कीमत के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आज की सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
ये है आज की कीमत
  • दरअसल, गुडरिटन्नस के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 51 हजार 600 रुपये में और 22 कैरेट सोने की कीमत 47 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 67 हजार 300 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आज की सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
इस बात का रखें खास ध्यान
  • अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे।

4 of 5
आज की सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
ऐसे करें पहचान
  • बात असली सोने को पहचानने की करें, तो आप देखेंगे कि जो 24 कैरेट का सोना होगा, उस पर 999 लिखा होता है। जबकि 23 कैरेट सोने के बने आभूषणों पर 958 और 22 कैरेट सोने पर 916 लिखा होता है। इसी तरह 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरेट के सोने पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज की सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
इसलिए घटती-बढ़ती हैं हर दिन कीमतें
  • बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें