फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: कोरोना हो जाए या कोई अन्य बीमारी, फ्री में होगा इलाज, जानें कैसे

Fri, 04 Mar 2022 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी ने शुरूआत से लेकर अब तक काफी कहर मचाया है, और अब भी इस वायरस की वजह से काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि काफी संख्या में लोग कोरोना वैक्सीन की डबल डोज ले चुके हैं, जिसके कारण अब लोग कम संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से इसके बदलते स्वरुप सामने आ रहे हैं, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय है। वहीं, माना जा रहा है कि मई-जून के महीने में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है। अगर किसी व्यक्ति को कोरोना होता है, तो उसे अस्पताल में तक भर्ती होना पड़ता है, और इसके इलाज पर काफी खर्च भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर आप अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : पीटीआई
कैसे होता है फ्री में कोरोना का इलाज?
  • कोरोना के इलाज पर काफी ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में अगर आप मुफ्त में अपना इलाज करवाना चाहते हैं, तो फिर आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले आयुष्मान गोल्डन कार्ड को बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : istock
मिलते हैं ये फायदे
  • बात अगर इस आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदों की करें, तो इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें कार्डधारक का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है, और इसमें कोरोना वायरस बीमारी भी शामिल है।

4 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : istock
कैसे बनवा सकते हैं गोल्डन कार्ड?
  • दरअसल, आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको इसके लिए अपने नजदीकी पब्लिक सर्विस सेंटर पर जाना होता है। यहां केंद्र के अधिकारी आपका नाम आयुष्मान योजना लाभार्थी सूची में चेक करते हैं। फिर जन सेवा सेंटर अधिकारी द्वारा आपका पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के 15 दिन के अंदर आपके नाम का कार्ड जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : i stock
कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान गोल्डन कार्ड के फायदे - फोटो : istock
किन लोगों को मिलता है लाभ?
  • इस गोल्डन कार्ड का लाभ ग्रमीण क्षेत्र के वो लोग ले सकते हैं, जिनका मकान कच्चा है, ऐसा परिवार जिसकी मुखिया कोई महिला है, ऐसा परिवार जिसमें कोई दिव्यांग हो, वो व्यक्ति जो भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, अनुसूचित जाति/जनजाति से आते हो, जो लोग दान या भीख मांगकर अपना गुजारा करते हों और वो लोग जो आदिवासी या जो कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें