फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Thu, 03 Mar 2022 11:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : amar ujala
भारत में सोने और चांदी का उपयोग बड़े स्तर पर आभूषणों के रूप में किया जाता है। इसके अलावा कई लोग इसे निवेश के विकल्प के तौर पर भी देखते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आज बड़े पैमाने पर लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ी हैं। ऐसे में अगर आप भी सोने या चांदी को खरीदने या उनमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 216 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 51,510 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में भी 266 रुपये का उछाल आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 67,229 रुपये है। सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
सोने को खरीदते वक्त उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। ये निशान सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करता है। ऐसे में आप इस निशान के जरिए उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

4 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
देश भर के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? उस बारे में आप मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें