फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों पर रूस-यूक्रेन युद्ध का भारी असर, जानें आज की कीमत

Mon, 28 Feb 2022 11:38 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने और चांदी की कीमत - फोटो : istock
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत पर भी इसका असर हो रहा है। बात की जाए सोने और चांदी के कीमतों की, तो सोमवार को भारत में सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में माना जाता है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते इस महीने पीली धातु में करीब 6.3 फीसदी का उछाल आया है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी पर अपने पैसों का निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी निवेश के लिए सोने और चांदी को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखते हैं, या आज आप सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद आप ये तय कर सकें कि आज इनकी खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोने और चांदी की कीमत - फोटो : istock
  • दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमतों को नौ महीनों में अपने सर्वश्रेष्ठ मासिक लाभ के लिए निर्धारित किया गया था। वहीं यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ताजा प्रतिबंधों ने पीली धातु की कीमत को जोरदार धक्का दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सोने और चांदी की कीमत - फोटो : istock
  • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव आज यानी 28 फरवरी को 10 ग्राम का भाव 1.55 फीसदी बढ़कर 51,211 रुपये हो गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में भी खासा उछाल देखा गया है। 28 फरवरी को एक किलोग्राम के लिए कीमती धातु का भविष्य 1.41 प्रतिशत बढ़कर 65,820 रुपये हो गया।

4 of 5
सोने और चांदी की कीमत - फोटो : istock
  • देश के विभिन्न राज्यों में सोने और चांदी की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों व मेकिंग चार्ज के आधार पर ऊपर नीचे रहती हैं। ऐसे में अगर आपको जानना है कि आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? तो आप मोबाइल फोन के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने और चांदी की कीमत - फोटो : istock
  • इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आप केवल 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सोने का प्राइस चेक कर सकते हैं। जिस नंबर से आप मैसेज करेंगे, उसी नंबर पर मैसेज के द्वारा आपको इसकी जानकारी है जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें