फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Fri, 25 Feb 2022 11:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
रूस यूक्रेन युद्ध का सोने और चांदी की कीमतों पर एक बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतों में 648 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 50,895 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमतों में 1418 रुपये की एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 64,613 रुपये है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों का निवेश सोने और चांदी में करते हैं। बीते कुछ सालों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में कई लोग सोने और चांदी में पैसों को निवेश करना एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखते हैं। अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको उनकी आज की इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सोने को खरीदते वक्त उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। ये निशान सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

4 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
देश भर के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? उस बारे में आप मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें