Why gold price is increasing: इस समय भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है। इसने निवेशकों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक सभी को चौंकाने का काम किया है। अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डाला जाए, तो साल 2000 में जहां 10 ग्राम सोना सिर्फ 4,400 रुपये में मिलता था, वहीं 2010 में इसकी कीमत बढ़कर 20,728 रुपये हो गई।
2020 में यह 50,151 रुपये तक पहुंचा और अब महज पांच वर्षों में कीमत तीन गुना होकर 1.5 लाख रुपये के स्तर को पार कर चुकी है। सोने की कीमतों में यह तेजी का कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई, डॉलर में कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी जैसे कई कारण इसके पीछे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा समय में जब सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है तो उसे खरीदना समझदारी है?