फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: लेना चाहते हैं गोल्ड लोन तो जान लें क्या है तरीका, बस भूलकर न करें ये एक गलती

Fri, 02 Feb 2024 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोल्ड लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Gold Loan Tips: लगभग हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से मजबूत हो, जिससे उसका आज और आने वाला कल बेहतर हो सके। पर ऐसा सबके साथ नहीं होता, क्योंकि हर किसी को पैसे कमाने के लिए नौकरी, अपना बिजनेस या कुछ न कुछ तो करना ही पड़ता है। वहीं, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी एक बड़ा तबका अपने ज्यादातर काम लोन के भरोसे ही करता है। जैसे- एजुकेशन लोन, होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि। वहीं, एक और लोन होता है गोल्ड लोन। दरअसल, अगर आपके पास सोना है, तो आप उसे गिरवी रखकर तय समय के लिए पैसे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और आपको इस दौरान किस बात का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गोल्ड लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
गोल्ड लेने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके पास भी सोना है और आप गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था के पास जाना होता है
  • यहां से आपको गोल्ड लोन मिल जाता है, ये लोग गोल्ड को का मूल्यांकन करके आपको लोन देते हैं
विज्ञापन

3 of 5
गोल्ड लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 2 
  • आपको बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था में जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • इसके बाद आपको गोल्ड लोन का फॉर्म भरना होता है, जिसमें आपको अपनी जानकारी और अपने गोल्ड की भी जानकारी देनी होती है
  • अगर आपके पास गोल्ड का बिल है, तो इसे जरूर साथ ले जाएं इससे विश्वसनीयता बढ़ती है

4 of 5
गोल्ड लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • फिर आपके सोने का वजन किया जाता है और इसकी जांच की जाती है
  • इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपको आपके सोने के बदले कितना लोन और कितने समय के लिए मिल सकता है, ये सभी जानकारी दी जाती है
  • अगर आप सहमत हैं, तो आप गोल्ड लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्ड लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इस बात का रखें विशेष ध्यान
  • जब भी आप गोल्ड लोन लें, तो किसी विश्वसनीय जगह से ही लें और अपने पेपर वर्क को सही रखें। साथ ही पूरी शर्ते व नियम पढ़ लें, वरना आपकी एक गलती से आप अपना सोना खो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें