फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: वेलेंटाइन डे के मौके पर गोवा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्च

Fri, 02 Feb 2024 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Valentine Day Tour Package For Goa - फोटो : Istock
अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर आईआरसीटीसी आपको गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दुनियाभर में गोवा एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर है। गोवा के सुंदर बीच यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा गोवा में घूमने लायक भी कई शानदार जगह हैं। यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को गोवा की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे के मौके पर आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Valentine Day Tour Package For Goa - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम VALENTINE IN GOA है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड EGA013C है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Valentine Day Tour Package For Goa - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 फरवरी, 2024 को गुवाहाटी से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कैब की सुविधा भी मिलेगी।

4 of 5
IRCTC Valentine Day Tour Package For Goa - फोटो : Istock
यात्रा के अंतर्गत आपके ठहरने से लेकर खाने पीने सभी चीजों का बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा भी आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Valentine Day Tour Package For Goa - फोटो : पिक्साबे
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 39,630 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 31,210 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 30,720 रुपये है। 

RBI: पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई ने लगाई रोक, जानिए वॉलेट में जमा पैसों का अब क्या होगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें