Gmail Undo Send Timer Increase: दफ्तर का काम हो या कोई जरूरी सरकारी कागजी कार्रवाई, आज के समय में ईमेल भेजने के लिए हम सभी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में हमसे एक बड़ी गलती हो जाती है, ईमेल में गलत जानकारी चली जाती है, कोई जरूरी फाइल अटैच करना भूल जाते हैं, या फिर किसी गलत इंसान को मेल सेंड हो जाता है।
ऐसे में जीमेल का 'अंडू सेंड' फीचर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो मेल को वापस रोकने का मौका देता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से यह समय सिर्फ 5 सेकंड का मिलता है, जो बहुत कम है। आइए इस लेख में समझते हैं कि टाइमर को बढ़ाकर 30 सेकंड कैसे करें, ताकि गलती सुधारने का पूरा मौका मिल सके।