आजकल फोन में हमारी कई जरूरी और निजी चीजें रहती हैं। फोटो, चैट, सोशल मीडिया और बैंकिंग से जुड़े ऐप्स तक फोन में मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर किसी को कुछ देर के लिए फोन देना पड़े तो मन में यह डर रहता है कि वह गलती से कोई दूसरा ऐप न खोल दे। इसके लिए फोन में मौजूद ऐप पिनिंग जैसी सुविधा काम आ सकती है। इसकी मदद से फोन को कुछ समय के लिए सिर्फ एक ऐप तक सीमित किया जा सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।