फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: पैसों की बचत कैसे करें? महीने के खर्च से बचाएं पैसे, अपनाएं ये आसान तरीके

Wed, 18 Nov 2026 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Paise Kaise Bachaye: हर महीने होने वाली छोटी-छोटी फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर अच्छी बचत की जा सकती है
  • बचत करने के लिए कई अन्य तरीके भी हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पैसों की बचत कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI
How to Save Money: आज के समय में कमाई के साथ-साथ पैसों की बचत करना भी बेहद जरूरी हो गया है। महंगाई के कारण घर का किराया, राशन, बिजली बिल, बच्चों की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों पर अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है। ऐसे में कई लोगों की शिकायत रहती है कि महीने के आखिर तक उनके पास पैसे नहीं बचते। हालांकि, बचत करने के लिए हमेशा ज्यादा कमाई होना जरूरी नहीं है।

अगर आप अपनी आमदनी और खर्च का सही हिसाब रखेंगे, तो कम कमाई में भी धीरे-धीरे पैसे जोड़ सकते हैं। इसके लिए कुछ छोटी आदतों में बदलाव करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे बचत कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में बचत करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पैसों की बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
हर महीने बचत कैसे करें?

महीने का बजट बनाकर करें शुरुआत
  • पैसों की बचत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप हर महीने अपना बजट तैयार करें
  • इसमें अपनी कुल आमदनी और जरूरी खर्चों को अलग-अलग लिखें
  • जैसे घर का किराया, राशन, बिजली बिल, बच्चों की फीस और यात्रा पर होने वाला खर्च
  • इससे आपको पता चलेगा कि आपकी कमाई का कितना हिस्सा कहां खर्च हो रहा है
विज्ञापन

3 of 5
पैसों की बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
हर महीने पहले बचत के पैसे निकालें
  • अक्सर लोग महीने के सभी खर्च पूरे करने के बाद बची हुई रकम को बचत में डालने के बारे में सोचते हैं
  • पर वे भूल जाते हैं कि कई बार महीने के अंत तक पैसे बचते ही नहीं हैं
  • इसलिए बेहतर है कि पैसे आते ही अपनी क्षमता के अनुसार कुछ पैसे अलग निकालकर बचत के लिए रख दें
  • इसके लिए अलग से बैंक खाता खुलवाकर उसमें बचत कर सकते हैं

4 of 5
पैसों की बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
गैरजरूरी खरीदारी से बचें
  • ऑनलाइन शॉपिंग और बाजार में खरीदारी करते समय कई बार लोग ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती
  • केवल डिस्काउंट या ऑफर देखकर खरीदारी करना बजट बिगाड़ सकता है
  • इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले सोचें कि क्या इसकी अभी जरूरत है
  • अगर खरीदारी जरूरी नहीं है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल सकते हैं जिससे आप बचत कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसों की बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
छोटे खर्चों पर भी रखें नजर
  • चाय, बाहर का खाना, बार-बार कैब बुक करना और छोटी-छोटी ऑनलाइन खरीदारी जैसे खर्च अलग-अलग देखने में कम लगते हैं
  • ऐसे में महीने भर में इन पर अच्छी-खासी रकम खर्च हो सकती है
  • इसलिए आपको इस बात का भी ध्यान रखना होता है ताकि, बचत हो जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें