फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Money Sell: दो रुपये के इन तीन सिक्कों की कीमत क्यों बताई जा रही है 10 लाख रुपये? ये है वजह

Sat, 18 Dec 2021 05:35 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2 रुपये के 3 सिक्के के बदले पाएं 10 लाख रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कई लोगों को पुरानी चीजों को कलेक्ट करना काफी पसंद होता है। लेकिन क्य़ा आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपको मालामाल कर सकती है? पुरानी व एंटीक चीजों का कलेक्शन करना कई लोगों का फितूर होता है। वहीं पुराने व दुर्लभ सिक्कों और नोटों की तो बात ही कुछ और होती है। कुछ लोग तो इन दुर्लभ सिक्कों के लिए मुंहमांगी रकम देने के लिए भी तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं इस चीजों की बिक्री और खरीद के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर दुर्लभ सिक्कों को बेचकर आप लखपति बन सकते हैं। आज हम बात करेंगे 2 रुपये के दुर्लभ सिक्के के बारे में। अगर आपको पास भी 2 रुपये के ये दुर्लभ सिक्के हैं, तो आप भी इसे बेचकर लखपती बन सकते है। ऑनलाइन ट्रेडिंग की वेबसाइटों पर इन सिक्कों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर इन सिक्कों में क्या खास बात है, और इनकी कीमत क्यों इतनी ज्यादा है?
विज्ञापन

2 of 5
2 रुपये के 3 सिक्के के बदले पाएं 10 लाख रुपये - फोटो : istock
अगर आप भी सिक्कों का कलेक्शन रखते हैं तो आपको ये बात जरूर मालूम होनी चाहिए। दरअसल, एक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बेहद पुराने दो रुपये के तीन सिक्कों की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
2 रुपये के 3 सिक्के के बदले पाएं 10 लाख रुपये - फोटो : iStock
पहला सिक्का 
  • इन सिक्कों में शामिल पहले सिक्के के बारे में बात करें तो ये वर्ष 1890 का है। इस सिक्के के एक तरफ भारत का मानचित्र है।

4 of 5
2 रुपये के 3 सिक्के के बदले पाएं 10 लाख रुपये - फोटो : Pixabay
दूसरा सिक्का 

दूसरा सिक्का भी बेहद यूनीक है। ये सामने से सामान्य है, लेकिन इसकी दूसरी तरफ पानी की एक बूंद मुद्रित है। जो जल संरक्षण का संदेश देती है। इसके साथ ही 'जल जीवन का आधार और विश्व खाद्य दिवस' हिंदी में मुद्रित है। जबकि अंग्रेजी में 'Water for Life और World Food Day' लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2 रुपये के 3 सिक्के के बदले पाएं 10 लाख रुपये - फोटो : Pixabay
तीसरा सिक्का

बात अगर तीसरे सिक्के की करें, तो इस पर राष्ट्रीय चिह्न के साथ हिंदी में 'भारत का उच्चतम न्यायालय' साथ ही अंग्रेजी में 'Supreme Court of India' मुद्रित है। इन सिक्कों की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। आप ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर विजिट करके इन सिक्कों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें