फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है हादसा

Tue, 16 Dec 2025 01:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
हमारे रसोई घरों में गैस सिलेंडर जरूरत बन चुका है। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय की गई लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। समय समय पर देश के अलग-अलग हिस्सों से गैस लीकेज, आग लगने और विस्फोट की घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े अधिकतर हादसे तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि गलत इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होते हैं। गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय अगर आप जरूरी सावधानियां बरतते हैं तो न केवल इससे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, बल्कि जान-माल के नुकसान से भी बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
आपको अपने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर को हमेशा हवादार स्थान पर रखना चाहिए। रसोई घर में उचित वेंटिलेशन होना चाहिए, ताकि गैस के लीक होने पर वह एक ही जगह पर जमा न हो। सिलेंडर को कभी भी बंद कमरे, बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
आपको गैस चूल्हे के पास ज्वलनशील वस्तुएं जैसे कपड़ा, कागज या तेल को नहीं रखना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि सिलेंडर हमेशा सीधी अवस्था में हो। समय समय पर गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच कराते रहें। इसके अलावा नियमित समय अंतराल पर गैस पाइप बदलते रहना चाहिए।  

4 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
रेगुलेटर लगाते समय आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह सही तरीके से फिट हो। गैस चालू करने के बाद लीकेज की जांच जरूर करें। अगर रसोई में गैस की गंध महसूस हो रही है तो घबराने की बजाए सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करें दरवाजे और खिड़कियां खोलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
इस दौरान किसी भी तरह का स्विच, माचिस या लाइटर को न जलाएं इससे आग लग सकती है। जरूरत पड़ने पर गैस एजेंसी से संपर्क करें। गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय भी आपको कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। सिलेंडर लेते समय उसकी सुरक्षा सील और वजन जरूर जांचें। एक्सपायरी तारीख और कंपनी का नाम चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें