फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं आपका गैस सिलेंडर तो लीक नहीं? ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है हादसा

Mon, 04 Nov 2024 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैस सिलेंडर की मदद से खाना बनाना जितना आसान हो जाता है, तो वहीं हमारी एक छोटी सी गलती के कारण इसी गैस सिलेंडर से कोई हादसा तक हो सकता है। इसलिए लीक सिलेंडर का पता लगाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
Gas Cylinder Leak: आज के समय में लगभग हर एक घर में गैस चूल्हा है। यहां तक कि दूर-दराज स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अब गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। गैस चूल्हे के इस्तेमाल से सबसे ज्यादा बचाव पर्यावरण का होता है क्योंकि गैस चूल्हे के आने के बाद से अब लकड़ियों का इस्तेमाल बेहद कम हो गया है और लोग मिट्टी के नहीं बल्कि, गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका गैस सिलेंडर लीक तो नहीं है? जी हां, यहां डरने की नहीं बल्कि ये समझने की जरूरत है कि अगर गैस सिलेंडर लीक होता है तो इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे में आप गैस लीक को चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर लीक तो नहीं हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
इस बात का ध्यान रखना जरूरी
  • आप जो गैस सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें ये जरूर चेक करें कि कहीं वो लीक तो नहीं है। अगर ऐसा है तो लीक सिलेंडर का इस्तेमाल करने से बचें, वरना कोई बड़ा हादसा तक हो सकता है। इसलिए गैस सिलेंडर लेते समय लीकेज जरूर चेक करें।
विज्ञापन

3 of 5
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
गैस लीक चेक करने का तरीका ये है
  • गैस सिलेंडर से गैस लीक तो नहीं हो रही है इसे आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिलेंडर पर लगे सेफ्टी ढक्कन को हटाना है और रेगुलेटर लगाने वाली जगह पर पानी की कुछ बूंदें उसमें डालें। अब अगर पानी में कोई हलचल नहीं है तो इसका मतलब की गैस लीक नहीं हो रही है, लेकिन अगर पानी में बुलबुले उठ रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि गैस लीक हो रही है।

4 of 5
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
लीक हो रही है गैस, तो क्या करें?
  • अगर आपको पता चल गया है कि आपके गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही है तो सबसे पहले तो रेगुलेटर को बंद करें और फिर रेगुलेटर को हटाकर सिलेंडर पर लगे सेफ्टी ढक्कन को लगा दें और उसे अलग रख दें। ध्यान रहे कि माचिस, लाइटर न जलाएं और घर के दरवाजे और खिड़कियां खोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना है और उन्हें बताना है कि आपका सिलेंडर लीकेज है। ऐसे में एजेंसी की ये पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वो आपके इस सिलेंडर को बदलकर आपको दूसरा बिना लीकेज वाला सिलेंडर मुहैया करवाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें