फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिल रही है सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 14 Sep 2022 09:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock
Free Silai Machine Yojana: देश में आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रही हैं। पैसों की कमी की वजह से इन लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार मुफ्त में महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके अच्छी खासी आमदनी कर सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock
मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है। फॉर्म फिल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी भी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज न हो। ऐसा करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। 

4 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
फॉर्म भरने के बाद उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जाकर जमा करना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांगता की स्थिति में विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें